Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में भोपाल कमिश्नरेट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक अपने नाम किए। 11 से 13 जून तक चली इस प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र के 10 जिलों के पुलिस जवानों ने जोर आजमाइश की।

​भोपाल पुलिस के जांबाज खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व कायम रखा। टीम ने कुल 45 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में दौड़, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, जूडो, ताइक्वांडो, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी स्पर्धाएं शामिल थीं।

​महिला और पुरुष खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

महिला वर्ग में आरक्षक निकिता तिवारी ने 3 स्वर्ण समेत 5 पदक और आरक्षक दीक्षा शर्मा ने 5 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक जीते। इनके अलावा दीप्ति पटेल, मालती, सुंदर दांगी, रंजना सिसोदिया, सोनम बंसल और प्रधान आरक्षक पार्वती यादव ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, पुरुष वर्ग में भीमसेन सिंह, विजय द्विवेदी, छोटू शाक्य और विकास मांझी समेत अन्य खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए।

​समापन समारोह में डीआईजी (देहात) राजेश सिंह चंदेल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर पुलिस कमिश्नर संजय सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर मोनिका शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को बधाई दी और भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। भोपाल पुलिस की इस जीत ने साबित कर दिया है कि हमारे जवान ड्यूटी के साथ-साथ खेल के मैदान में भी किसी से पीछे नहीं हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img