Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में एटीएस (ATS) की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में आरोपी मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को पेश किया गया। अदालत ने फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, वहीं नईम अब्दुल्ला को पूछताछ के लिए 4 दिन की एटीएस रिमांड पर सौंपा गया है।

​डिजिटल नेटवर्क की पड़ताल

एटीएस अब नईम से उसके विदेशी संपर्कों, फंडिंग और संदिग्ध नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ करेगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि फराज पिछले चार वर्षों से सोशल मीडिया (टेलीग्राम और व्हाट्सएप) के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी वीडियो दिखाकर अपने नेटवर्क से जोड़ रहा था।

​अब तक चार गिरफ्तारियां

इस मामले में भोपाल से फराज, देवबंद से नईम, राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव और धार से हाजी अजहर को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा, हरियाणा के नूंह से भी एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क के डिजिटल रिकॉर्ड और आर्थिक लेन-देन की कड़ियां खंगालने में जुटी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img