Tuesday, June 16, 2026
35.8 C
Bhopal

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में भोपाल कमिश्नरेट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक अपने नाम किए। 11 से 13 जून तक चली इस प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र के 10 जिलों के पुलिस जवानों ने जोर आजमाइश की।

​भोपाल पुलिस के जांबाज खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व कायम रखा। टीम ने कुल 45 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में दौड़, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, जूडो, ताइक्वांडो, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी स्पर्धाएं शामिल थीं।

महिला और पुरुष खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

महिला वर्ग में आरक्षक निकिता तिवारी ने 3 स्वर्ण समेत 5 पदक और आरक्षक दीक्षा शर्मा ने 5 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक जीते। इनके अलावा दीप्ति पटेल, मालती, सुंदर दांगी, रंजना सिसोदिया, सोनम बंसल और प्रधान आरक्षक पार्वती यादव ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, पुरुष वर्ग में भीमसेन सिंह, विजय द्विवेदी, छोटू शाक्य और विकास मांझी समेत अन्य खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए।

​समापन समारोह में डीआईजी (देहात) राजेश सिंह चंदेल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर पुलिस कमिश्नर संजय सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर मोनिका शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को बधाई दी और भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। भोपाल पुलिस की इस जीत ने साबित कर दिया है कि हमारे जवान ड्यूटी के साथ-साथ खेल के मैदान में भी किसी से पीछे नहीं हैं।

Hot this week

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

​भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह...

कोचिंग जाते समय छात्रा का पीछा करते थे मनचले, घर में घुसकर की छेड़छाड़

​भोपाल। गौतम नगर इलाके में दसवीं की छात्रा के...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

Topics

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img