Thursday, October 22, 2026
21.3 C
Bhopal

Punjab Election Result Winner List: पंजाब में दिग्गजों का सूपड़ा साफ, प्रकाश बादल, अमरिंदर, सुखबिंदर, चन्नी, सिद्धू सब हारे

Punjab Election Result 2022 LIVE Updates। पंजाब में वोटों की गिनती जारी है और अब स्थिति पूरी तरह से साफ हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने शानदारी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रमुख चेहरे नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार चुके हैं। सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़े थे। पंजाब में कांग्रेस व खुद की की करारी हार के बाद नवजोत सिद्धू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने कहा कि “जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है… पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें… आम आदमी पार्टी को बधाई!!!” । पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने यह ट्वीट किया है।

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू को एग्जिट पोल में भी हारते हुए बताया गया था। एग्जिट पोल में बताया गया था कि अमृतसर सीट पर न तो नवजोत सिद्धू को जीत मिल रही है और न ही अकाली दल के उम्मीद बिक्रम सिंह मजीठिया को। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन जीत कौर को जीतते हुए बताया गया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार चुके हैं। फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन और कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद पीछे चल रही है। पटियाला सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भी हर जिले में मतगणना 8 बजे शुरू हो चुकी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की काउंटिंग हो रही है और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी।

पंजाब में कुल 117 सीट, बहुमत का आंकड़ा 59

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटों के लिए मतदान हुआ था और यहां सरकार के गठन के लिए 59 सीटों की जरूरत होगी। पंजाब में इस बार बहुकोणीय मुकाबला था। हालांकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है, वहीं दूसरी और कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी भी जीत का दावा कर रही है।

एग्जिट पोल में जताई गई थी ये संभावनाएं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया की एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी। अधिकांश एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकार दिया था और कहा था कि 10 तारीख तक चुनाव परिणाम का इंतजार करें।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img