Thursday, July 23, 2026
22.9 C
Bhopal

Seoni Crime News : महिलाओं से घर में घुसकर मारपीट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो किया हंगामा

महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट करने व अरी पुलिस द्वारा शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए बकौड़ा गांव के ग्रामीणों ने मुख्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पीडि़त परिवार के साथ बड़ी संख्या में गुरूवार को दोपहर आए ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसपी व अजाक थाना पहुंचकर शिकायत दी है।

गाली देकर करते रहे मारपीट : शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बकौड़ी गांव में एक पांडे परिवार द्वारा झूठे मामले में फंसाने व हाल ही में गांव की एक 25 वर्षीय महिला और उनके स्‍वजनों के साथ रात में घर में घुसकर गंदी-गंदी गाली देने के साथ मारपीट की गई। साथ ही परेशान किए जाने व जान से मारने की धमकी दिए जाने से परेशान पीड़ित स्वजन समेत गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में गुरुवार को न्याय की गुहार लगाने कलेक्टर, एसपी व अजाक थाना पहुंचे।

इन्‍होंने लगाया आरोप : बकौड़ी गांव निवासी सरपंच रागिनीबाई, रामलाल, दीपू यादव, शिव कुमार चौरसिया, प्रकाश, पवन मरावी, रमन सिंह चौरसिया, दीपक पंचेश्वर, अज्जू गोंड, रामप्यारी, सुरेश दर्शनिया, अनोखेलाल मात्रे, गगन पंचेश्वर, वीरेंद्र चौरसिया, नितेश, अखिलेश यादव, देवदास मनेश्वर, संतोष कुमार, हरिप्रसाद, कबीर दास, संतोष यादव सहित अनेक ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में पांडे परिवार द्वारा आए दिन वाद-विवाद किए जाने व झूठे मामले में फसाए जाने से ग्रामीण परेशान हैं।

लिखित शिकायत दी : ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसपी व हरिजन थाना में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि पिछले 3 मार्च की रात लगभग करीब 8 बजे पांडे परिवार के कुछ लोग बकौड़ी निवासी 25 वर्षीय महिला के घर में पहुंचे। सभी ने गंदी-गंदी गाली देकर घर के अंदर घुस कर महिला के साथ मारपीट की।

कार्रवाई नहीं करने का आरोप : ग्रामीणों ने अरी थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि इस मामले में कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है और न ही एफआइआर की है।इसके कारण ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीण अजाक थाना पहुंचकर इस बात पर अड़ गए कि जब तक के पांडे परिवार के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं की जाएगी तब तक वह थाने में ही डटे रहेंगे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर गांव के लोग वापस लौट गए।

Hot this week

जेल मुख्यालय में पिपिंग सेरेमनी: पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों को लगाए स्टार

मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय में बुधवार को पदोन्नत अधिकारी और...

भोपाल में युवाओं का फूटा गुस्सा: ‘यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है’

​भोपाल: ​नीट (NEET) परीक्षा विवाद और दिल्ली में छात्रों पर...

Topics

जेल मुख्यालय में पिपिंग सेरेमनी: पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों को लगाए स्टार

मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय में बुधवार को पदोन्नत अधिकारी और...

भोपाल में युवाओं का फूटा गुस्सा: ‘यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है’

​भोपाल: ​नीट (NEET) परीक्षा विवाद और दिल्ली में छात्रों पर...

NEET विवाद: भोपाल में सियासी घमासान तेज, आज कांग्रेस का भाजपा कार्यालय तक मार्च

​भोपाल: ​NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और दिल्ली में छात्रों...

भोपाल: अरेरा हिल्स थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, युवक की पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप

​भोपाल: ​अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img