Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक घटना के बाद कार समेत मौके से फरार हो गया।

​फरियादी योगेश विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वे और उनके दोस्त नवमीत भट्ट रात करीब 10:30 बजे कॉलोनी के गेट के पास खड़े थे। तभी आरोपी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत वहां कार से पहुंचा। आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में था और गाली-गलौज करने लगा। विवाद के दौरान आरोपी ने तेजी से गाड़ी बढ़ाते हुए नवमीत को टक्कर मार दी, जिससे उसे सिर, कान और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। मंडीदीप पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img