Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी,शादी का झांसा देकर फंसाया आरोपी शादीशुदा निकला

देवास। सोशल मीडिया पर होने वाली अनजान दोस्ती अब महिलाओं और किशोरियों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। देवास के वन स्टॉप सेंटर में केवल इस महीने में 20 से 25 ऐसे मामले सामने आए हैं, जहाँ युवतियां ऑनलाइन रिश्तों के जाल में फंसकर ठगी और मानसिक प्रताड़ना की शिकार हुई हैं।

​शादी का झांसा देकर फंसाया

ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जहाँ झारखंड की एक 36 वर्षीय महिला सोशल मीडिया के जरिए देवास के एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने अपना नाम ‘अंशुल’ बताकर उससे प्यार का नाटक किया। बाद में युवक ने दिल्ली में मंदिर में शादी का दावा किया और महिला देवास भी पहुंची। यहाँ आने पर उसे पता चला कि प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने न केवल अपनी पहचान छिपाई, बल्कि उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​अभिभावक रहें सावधान

वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक गीता ठाकुर ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img