Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ एक ग्राहक के सैंडविच में मरी हुई मक्खी निकली। ग्राहक ने इसकी शिकायत फूड सेफ्टी विभाग से की है, जिस पर मंगलवार को विभाग के अधिकारी जांच करने पहुँचेंगे।

​यह है मामला

अशोका गार्डन निवासी शोभा अहिरवार ने बताया कि 15 जून की दोपहर वे ‘शर्मा चाइनीज फास्ट फूड’ रेस्टोरेंट गई थीं। वहां उन्होंने 219 रुपये का ‘चीज सैंडविच’ ऑर्डर किया। शोभा का आरोप है कि सैंडविच खाते समय उन्हें उसमें मरी हुई मक्खी मिली। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत रेस्टोरेंट स्टाफ से की, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

​सबूत के साथ की शिकायत

ग्राहक ने घटना का वीडियो और फोटो भी सुरक्षित रखा है। शोभा ने कहा कि यह सीधे तौर पर आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। इसके बाद उन्होंने मामले की औपचारिक शिकायत फूड एंड सेफ्टी विभाग से की है।

​क्या कहना है रेस्टोरेंट का?

मामले पर रेस्टोरेंट के कैशियर सौरभ भीमरे का कहना है, “हमें सोमवार को इस शिकायत के बारे में पता चला। हमने ग्राहक की बात सुनी है। हम साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं, मक्खी सैंडविच में कैसे आई, यह पता नहीं चल सका है।”

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img