Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान देवबरखेड़ी (बैरसिया रोड) निवासी हरीनारायण गुर्जर (33) के रूप में हुई है।

​क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, हरीनारायण अपनी बाइक से सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने के लिए होशंगाबाद (नर्मदापुरम) जा रहे थे। रास्ते में बाइपास पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरीनारायण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी चालक घटना के बाद कंटेनर लेकर फरार हो गया।

​ढाई महीने पहले ही पिता बने थे मृतक

परिजनों ने बताया कि हरीनारायण के घर करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ढाई महीने पहले ही जुड़वा बेटों का जन्म हुआ था। खुशियों से भरा परिवार इस हादसे के बाद गहरे सदमे में है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img