Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड अधिकारी को अपना शिकार बनाया है। सिल्वर स्टड अपार्टमेंट निवासी 80 वर्षीय सत्यनारायण सराफ को फेसबुक पर ‘पेंशनर्स ऐप’ का एक विज्ञापन दिखा। ऐप डाउनलोड करते ही ठगों ने कैमरा और एसएमएस की अनुमति ले ली। ऐप में डेबिट कार्ड और सीवीवी (CVV) की जानकारी डालते ही बुजुर्ग के खाते से 6 लाख 66 हजार रुपए पार हो गए। इतना ही नहीं, ठगों ने उनका फेसबुक और ईमेल अकाउंट भी हैक कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​खाते से गायब हुए 1.38 लाख

​वहीं, अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाले दीपक सोलंकी के एसबीआई खाते से अज्ञात लोगों ने 1 लाख 38 हजार रुपए निकाल लिए। दीपक को घटना का पता तब चला जब उन्होंने योनो ऐप पर अपना बैलेंस चेक किया। पुलिस ने बताया कि ठगों ने मई महीने में दो किस्तों में यह राशि निकाली है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

​सावधानी: किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड न करें और न ही बैंक की गोपनीय जानकारी (OTP, CVV) साझा करें।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img