Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने वाले एक फरार आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पहले से ही शाहजहांनाबाद थाने का स्थायी वारंटी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई छुरी भी जब्त कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

बाग दिलकुशा निवासी बल्लू उर्फ तुलसीराम विश्वकर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 जून की रात करीब 1 बजे आरोपी गोलू कुशवाह उसके घर पहुँचा। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते विवाद शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

गर्दन और कान पर किया हमला

फरियादी के विरोध करने पर आरोपी ने घर में रखी छुरी से उसकी गर्दन और कान पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी गोलू कुशवाह ओल्ड सुभाष नगर की ओर भागा है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे ओल्ड सुभाष नगर गेट के सामने से दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img