Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे सुबह की सैर पर निकलने वाली महिलाओं को भी निशाना बना रहे हैं। गुरुवार सुबह डॉक्टर पितलिया रोड पर मॉर्निंग वॉक से लौट रहीं बुजुर्ग महिला विनीता गोयल पर एक्टिवा सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया।

​क्या है मामला?

पीड़ित विनीता गोयल ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे वे अपनी सहेली के साथ वॉक से लौट रही थीं। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने पीछे से आकर उनकी आंखें बंद कर लीं और गले से चेन खींचने लगा।

​विरोध करने पर चाकू से वार

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चेन पकड़ ली और बदमाशों का कड़ा विरोध किया। संघर्ष के दौरान बदमाशों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया और चाकू से वार कर घायल कर दिया। इस छीना-झपटी में सोने की चेन बीच से टूट गई। बदमाश आधी चेन लेकर होमगार्ड ऑफिस की ओर फरार हो गए।

​सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

महिला ने बताया कि शोर मचाने के बावजूद वहां मौजूद लोग मदद के लिए आगे नहीं आए। घटना के बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें तीनों आरोपी एक्टिवा पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img