Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने वाले एक फरार आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पहले से ही शाहजहांनाबाद थाने का स्थायी वारंटी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई छुरी भी जब्त कर ली है।

​क्या है पूरा मामला?

बाग दिलकुशा निवासी बल्लू उर्फ तुलसीराम विश्वकर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 जून की रात करीब 1 बजे आरोपी गोलू कुशवाह उसके घर पहुँचा। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते विवाद शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

​गर्दन और कान पर किया हमला

फरियादी के विरोध करने पर आरोपी ने घर में रखी छुरी से उसकी गर्दन और कान पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

​घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी गोलू कुशवाह ओल्ड सुभाष नगर की ओर भागा है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे ओल्ड सुभाष नगर गेट के सामने से दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img