Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक परिचित व्यक्ति ने गैस एजेंसी संचालक को कम कीमत में नई कारें बेचने का झांसा देकर 17 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने तीन गाड़ियां (थार, XUV-300 और स्कॉर्पियो) तो दे दीं, लेकिन दस्तावेज नहीं दिए।

​पीड़ित मुस्तकीम बैग ने बताया कि आरोपी मोहम्मद फैज ने पैसे लेने के बाद दस्तावेज देने का वादा किया था। आरोप है कि 26 अप्रैल की रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर खड़ी तीनों गाड़ियां डुप्लीकेट चाबी से चोरी कर लीं। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

​पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के दो महीने बाद भी पुलिस ने आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं, टीआई दीपक ढहरिया का कहना है कि मामला नकद लेनदेन और बिना लिखा-पढ़ी का है, इसलिए साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img