Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

प्रेम प्रसंग में युवक की आत्महत्या, परिजनों ने युवती और उसके स्वजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

​इंदौर। सराफा थाना क्षेत्र के नलिया बाखल निवासी अमन मालाकार की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। 7 जून को जहर खाकर जान देने वाले अमन के परिजनों ने अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

​शादी से मुकरने का आरोप

मृतक की मां संगीता मालाकार का आरोप है कि अमन का पिछले दो साल से इलाके की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। परिजनों के अनुसार, हाल ही में युवती ने किसी और से शादी करने की बात कही, जिससे अमन गहरे मानसिक तनाव में था।

​मोबाइल चैट से खुला राज

परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में दावा किया है कि अमन के मोबाइल में युवती के साथ हुई चैटिंग मिली है, जिसमें शादी को लेकर हुई बातचीत से उसे परेशान किया जा रहा था। पुलिस अब इस मामले में परिजनों द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सके।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img