Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक परिचित व्यक्ति ने गैस एजेंसी संचालक को कम कीमत में नई कारें बेचने का झांसा देकर 17 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने तीन गाड़ियां (थार, XUV-300 और स्कॉर्पियो) तो दे दीं, लेकिन दस्तावेज नहीं दिए।

​पीड़ित मुस्तकीम बैग ने बताया कि आरोपी मोहम्मद फैज ने पैसे लेने के बाद दस्तावेज देने का वादा किया था। आरोप है कि 26 अप्रैल की रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर खड़ी तीनों गाड़ियां डुप्लीकेट चाबी से चोरी कर लीं। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

​पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के दो महीने बाद भी पुलिस ने आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं, टीआई दीपक ढहरिया का कहना है कि मामला नकद लेनदेन और बिना लिखा-पढ़ी का है, इसलिए साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img