भोपाल। ओडिशा के पुरी में 19 से 22 जून तक आयोजित होने वाली ‘ओडिशा थ्रोबॉल प्रीमियर लीग’ में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए देश भर से चुने गए खिलाड़ियों में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग की कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात यह है कि विक्रम अवार्डी कमल कुशवाह को ‘श्री खेतरा वॉरियर्स’ टीम की कमान सौंपी गई है।
ये खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व:
- पुरुष वर्ग: कमल कुशवाह (कप्तान), मिथुन वर्मा, पवन तिवारी, विवेक कुशवाहा, रजत कोवे, मयंक सिंह, पवन पंवार, रोहित इंगले, आकाश तायडे, राजीव मीणा, करण मालवीय और वंश कचनारिया।
- महिला वर्ग: शोभा सरेआम, प्रेरणा लोखंडे, सीता मुखिया, सुहाना खान, आस्था रघुवंशी और दिनाक्षी सिंह राजपूत।
रवाना होने से पहले दल ने मध्यप्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के सचिव अविनाश बुरबुरे के नेतृत्व में खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से मुलाकात की। मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।




