Thursday, March 19, 2026
33.4 C
Bhopal

Seoni News : तीन स्टोन क्रशर पर कुर्की कार्रवाई, 14 मोटर जब्त, बकाया बिल जमा नहीं करने पर नीलाम होंगे क्रशर

 करोड़ों रुपया का बकाया बिल वसूलने बिजली विभाग की टीमों ने कार्रवाई तेज कर दी है। बिजली कनेक्शन काटने के बावजूद लंबे समय से लाखों रुपये का बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर रहे बंडोल क्षेत्र के तीन स्टोन क्रशर पर गुरुवार को कुर्की कार्रवाई की गई है। बांकी, थांवरी व बलारपुर के बंद पड़े तीन स्टोन क्रशर पर संपत्ति कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। साथ ही क्रशर में लगी बड़ी 14 बिजली मोटर को विभाग ने जब्त कर लिया है। कनिष्ठ अभियंता व अतिरिक्त तहसीलदार की मौजूदगी में क्रशर मशीनों की जब्ती बनाई गई है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो, कुर्की कार्रवाई के तहत संबंधित क्रशर मशीनों को नीलाम कर वसूली की जाएगी। वहीं बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर 12630 उपभोक्ताओं को वसूली संबंधी नोटिस भेजा गया है। ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

66 हजार उपभोक्ताओं पर 26 करोड़ बकाया : सिवनी संभाग अंतर्गत 66 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर 26 करोड़ रुपये का बिल बकाया है, जिसमें बड़े बकायादारों के अलावा व्यवसायिक व घरेलू बिजली उपभोक्ता भी शामिल हैं। पुराने बकायादारों से वसूली की कार्रवाई करने 12630 उपभोक्ताओं को मार्च माह में नोटिस जारी किए गए हैं। बकाया बिल जमा नहीं करने वाले घरेलू, व्यवसायिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदन करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद बकाया बिलों का भुगतान नहीं होने पर सम्‍बंधितों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग की अलग-अलग टीमों ने बकायादारों को नोटिस देकर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन स्टोन क्रशर पर हुई कार्रवाई : मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के बंडोल कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के कर्मचारियों ने 10 मार्च को अतिरिक्त तहसीलदार व कनिष्ठ अभियंता के नेतृत्व में तीन स्टोन क्रशर में लगी 14 मोटर जब्त की गई है।बांकी स्थित गैलेक्सी डेवलपर स्टोन क्रशर से एक 40 एचपी के साथ 2-2 एचपी की तीन बिजली मोटर को जब्त किया है। क्रशर पर 307107 रुपये का बिजली बिल कई माह से बकाया है, जिसका कनेक्शन कुछ माह पहले विभाग द्वारा काटा जा चुका है। इसके बाद भी क्रशर संचालक द्वारा बकाया बिजली की राशि जमा नहीं कराई गई है। इसके बाद मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 146 के तहत क्रशर पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।इसी तरह बंडोल अंतर्गत थांवरी स्थित डीसी स्टोन क्रशर पर 169307 रुपये का बिजली बिल बकाया है, जहां से 40-40 एचपी की दो बिजली मोटर जब्त किए गए हैं। वहीं बलारपुर के जेबीडी क्रशर पर 159134 रुपये का बिल बकाया है, जहां से विभाग ने 40 एचपी की एक और 2 एचपी की 7 बिजली मोटर जब्त किए हैं।

इनका कहना है :

बिजली कनेक्शन काटने व लगातार नोटिस देने के बावजूद बकाया बिल जमा नहीं करने पर तीन स्टोन क्रशर पर कुर्की की कार्रवाई करने के साथ ही मौके से 14 बिजली मोटर जब्त किए गए हैं। बिजली बिल बकाया होने पर 12630 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। बिल जमा नहीं करने पर व्यवसायिक व घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कार्रवाई व असुविधा से बचने के लिए उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा करने अपील की जा रही हैं।

Hot this week

अमृत योजना में देरी पर हंगामा, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के मुंह पर पोती कालिख

​बैरसिया (मध्य प्रदेश): बैरसिया नगर पालिका में पेयजल पाइप...

पालदा की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू

​इंदौर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र पालदा में बुधवार सुबह...

Topics

पालदा की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू

​इंदौर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र पालदा में बुधवार सुबह...

भोपाल: गौ-तस्करी के आरोपी असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज, जेल में ही कटेगी रातें

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित गौ-मांस तस्करी मामले के मुख्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img