Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

ओडिशा थ्रोबॉल प्रीमियर लीग: मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का रहेगा दबदबा, 18 जाबांज दिखाएंगे दम

​भोपाल। ओडिशा के पुरी में 19 से 22 जून तक आयोजित होने वाली ‘ओडिशा थ्रोबॉल प्रीमियर लीग’ में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए देश भर से चुने गए खिलाड़ियों में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

​प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग की कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात यह है कि विक्रम अवार्डी कमल कुशवाह को ‘श्री खेतरा वॉरियर्स’ टीम की कमान सौंपी गई है।

​ये खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व:

  • ​पुरुष वर्ग: कमल कुशवाह (कप्तान), मिथुन वर्मा, पवन तिवारी, विवेक कुशवाहा, रजत कोवे, मयंक सिंह, पवन पंवार, रोहित इंगले, आकाश तायडे, राजीव मीणा, करण मालवीय और वंश कचनारिया।
  • ​महिला वर्ग: शोभा सरेआम, प्रेरणा लोखंडे, सीता मुखिया, सुहाना खान, आस्था रघुवंशी और दिनाक्षी सिंह राजपूत।

​रवाना होने से पहले दल ने मध्यप्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के सचिव अविनाश बुरबुरे के नेतृत्व में खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से मुलाकात की। मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img