Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार राय के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर से करीब 5 लाख रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए।

​घटना के समय अधिकारी का परिवार उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर दर्शन के लिए गया था। शनिवार को परिवार जब वापस लौटा, तो घर का ताला टूटा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर में रखे लैपटॉप और आईपैड जैसे कीमती गैजेट्स को हाथ तक नहीं लगाया, उनका पूरा ध्यान केवल जेवरातों पर था।

​सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं, जो देर रात करीब 3 से 5 बजे के बीच वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, कोलार पुलिस ने भाजपा नेत्री ममता राय के भतीजे विजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img