Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के 41 वर्षीय बेटे सौरभ बंजारा का इलाज के दौरान रविवार सुबह निधन हो गया। सौरभ ने 10 जून को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

​नौकरी छूटने से थे परेशान

रातीबढ़ थाना पुलिस के अनुसार, एमबीए पास सौरभ एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। करीब तीन महीने पहले नौकरी छूटने के बाद से ही वे मानसिक तनाव में थे। घटना वाले दिन जब परिजनों ने उन्हें उल्टियां करते देखा, तब घटना का पता चला।

​दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सौरभ का विवाह 10 साल पहले हुआ था और उनके दो छोटे बेटे (उम्र 7 साल और 6 महीने) हैं। पिता डॉ. एमएल बंजारा कमला नेहरू अस्पताल में सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img