Sunday, June 21, 2026
35.1 C
Bhopal

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी को लगाया 5.50 लाख का चूना

इंदौर। शहर के एक बैग व्यापारी के साथ साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने व्यापारी का मोबाइल नंबर हैक कर उनके अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्डों से 5 लाख 50 हजार रुपए उड़ा लिए।

​राममार्ग कुंजरा बाखल निवासी पीड़ित मुफद्दल पिता असगर अली ने सराफा पुलिस को बताया कि उन्हें फ्रॉड का पता तब चला, जब उन्होंने इस्तेमाल न किए गए क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करने का मैसेज देखा। कस्टमर केयर से पड़ताल करने पर पता चला कि 27 अप्रैल से 7 मई के बीच मोबीक्विक ऐप के जरिए उनके कार्ड से करीब 1.39 लाख रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए।

​बारीकी से जांच करने पर अन्य कार्डों से भी ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मोबाइल हैकिंग के इस तकनीकी पहलू की जांच कर रही है।

सावधानी: साइबर ठगों से बचने के लिए अपने मोबाइल पर अनजान लिंक पर क्लिक न करें और समय-समय पर अपने बैंकिंग एप्स के पासवर्ड बदलते रहें।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर फेस-2 में...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

भोपाल: परिचित ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img