Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल: परिचित ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक परिचित युवक ने घर में अकेली पाकर 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी।

परिजनों को ऐसे चला पता

घटना के बाद से ही पीड़िता सदमे में थी और गुमसुम रहने लगी थी। जब परिजनों ने उसकी असामान्य हालत देखी और उससे बातचीत की, तब बच्ची ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर तुरंत थाने पहुंचे।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्रा के चाचा का परिचित है, इसलिए उसका घर पर आना-जाना था। 13 जून को जब छात्रा घर में अकेली थी, तब उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img