Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के 41 वर्षीय बेटे सौरभ बंजारा का इलाज के दौरान रविवार सुबह निधन हो गया। सौरभ ने 10 जून को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नौकरी छूटने से थे परेशान

रातीबढ़ थाना पुलिस के अनुसार, एमबीए पास सौरभ एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। करीब तीन महीने पहले नौकरी छूटने के बाद से ही वे मानसिक तनाव में थे। घटना वाले दिन जब परिजनों ने उन्हें उल्टियां करते देखा, तब घटना का पता चला।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सौरभ का विवाह 10 साल पहले हुआ था और उनके दो छोटे बेटे (उम्र 7 साल और 6 महीने) हैं। पिता डॉ. एमएल बंजारा कमला नेहरू अस्पताल में सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img