Monday, October 12, 2026
28.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मोहित धाकड़ नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

​पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका सहपाठी है और पिछले दो साल से दोनों के बीच बातचीत थी। एक साल पहले मोहित ने उसे शादी का वादा कर प्रेम संबंध बनाए। आरोप है कि 22 जून को आरोपी उसे केलोद हाला ले गया और वहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

​पीड़िता ने जब घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो उसकी मां ने आरोपी से बात की। इस पर आरोपी ने न केवल शादी से इनकार कर दिया, बल्कि पीड़िता के चरित्र पर भी गंभीर सवाल उठाए। इसके बाद पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुँचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीले कफ सिरप का फरार आरोपी अभिषेक निगम, 20 हजार का था इनाम

​भोपाल: मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने नशीले कफ सिरप की अवैध...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img