Monday, October 12, 2026
32.9 C
Bhopal

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से जिला बदर होने के बावजूद बिना अनुमति के भोपाल की सीमा में घुस आया था।

​पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधीनगर क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा सोहेल उर्फ बच्चा (31) जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर विदिशा बायपास स्थित एक ढाबे पर छिपा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी सोहेल के खिलाफ भोपाल पुलिस कमिश्नर द्वारा मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक वर्ष के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। आरोपी के खिलाफ गांधीनगर थाने में पहले से ही 14 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले, उप निरीक्षक अयाज चांदा, सहायक उप निरीक्षक रमाकांत पांडेय और उनकी टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेना के रिटायर्ड हवलदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

​भोपाल: गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक...

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img