Saturday, July 25, 2026
23.6 C
Bhopal

Bhopal Aviation News: यात्री सुविधाओं के मामले में राजा भोज एयरपोर्ट की ऊंची उड़ान, ग्राहक सर्वे में देश में 20वां स्थान

यात्री सुविधाओं के मामले में राजा भोज एयरपोर्ट ने लंबे समय बाद ऊंची उड़ान तय की है। ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हमारे एयरपोर्ट को देश भर में 20 वां स्थान मिला है। लंबे समय बाद भोपाल को खोइ प्रतिष्ठा वापस मिल सकी है। पिछले सर्वे में हमारा 28 वां स्थान था। इस बाद नए हवाई अड्डों सहित देश के 68 एयरपोर्ट्स पर सर्वे हुआ था।

एयरपार्ट अथारिटी ने शुक्रवार देर रात को ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे) जारी किया। यह जुलाई से दिसंबर 2021 के बीच किया गया। सर्वे में भोपाल को पांच में से 4.73 अंक प्राप्त हुए हैं। जनवरी से जून 2021 के बीच हुए पिछले सर्वे में पांच में से 4.45 मिले थे। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कांउसिल द्वारा निर्धारित सर्विस क्वालिटी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी साल में दो बार सर्वे कराती है। नए आंकड़ों के मुताबिक त्रिचि को देश में पहला स्थान मिला है। इंदौर एयरपोर्ट को देश में 15 वां स्थान मिला है।

यात्री सुरक्षित महसूस करते हैं, अंक बढ़े

एयरपोर्ट पर पार्किंग, इंटरनेट सुविधा, बैगज ट्रालियों की उपलब्धता, सुरक्षा स्टाफ का रवैया, उड़ान संबंधी जानकारी एवं खाद्य सुविधाओं सहित कुल 33 बिंदुओं पर सर्वे हुआ। इनमें से अधिकांश में राजा भोज एयरपोर्ट के अंक बढे हैं। इसी कारण पिछले सर्वे के मुकाबले आठ पायदान आगे की रैंक मिल सकी है। यात्रियों ने सबसे अधिक अंक अपना रास्ता ढूंढने की सुगमता बिंदु पर अंक दिए हैं। इस बिंदु पर पांच में से 4.93 अंक मिले हैं। स्क्रीन पर उड़ान संबंधी सूचनाओं का भी विस्तार किया गया है। नई स्क्रीन लगने से अंक बढ़े हैं। इस बिंदु पर भोपाल को 4.84 अंक मिले हैं। बैगेज डिलेवरी में समय लगने पर यात्रियों ने नाराजगी भी प्रकट की है। पिछले सर्वे में इस बिंदु पर 4.84 अंक मिले थे। इस बार घटकर 4.65 अंक मिले हैं।

कनेक्टिंग उड़ानों के मामले में बेहतर

भोपाल से दिल्ली, मुंबई तक सर्वाधिक उड़ानें हैं। इस कारण यात्रियों को देश के बाकी हिस्सांे एवं विदेश की उड़ानें आसानी से मिल जाती हैं। यात्री कनेक्टिंग उड़ान बुक करते हैं। इस बिंदु पर भोपाल को अधिक अंक मिले हैं। पांच में 4.85 अंक मिले हैं। स्टाफ का रवैया एवं सुरक्षा को भी यात्रियों ने पसंद किया है।

मप्र के हवाई अड्डों को पांच में से मिले यह नंबर

एयरपोर्ट — अंक — देश में क्रम

इंदौर — 4.85 — 15वां

भोपाल — 4.73 — 20वां

जबलपुर — 4.68 — 25वां

ग्वालियर — 4.13 — 56 वां

उड़ानों के साथ बढ़ाएंगे सुविधाएं भी

हमारा लगातार यह प्रयास रहा है कि यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएं। अगले सर्वे में हमारी रैंक में और अधिक सुधार होगा। अब कोरोना का संकट पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उड़ानों के साथ यात्री सुविधाएं भी बढ़ाएंगे। यात्रियों ने हमारे पक्ष में राय देकर हमारा मनोबल बढ़ाया है।

Hot this week

मप्र में छात्र आक्रोश: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, कई जिलों में प्रदर्शन

​भोपाल/इंदौर। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली...

अशोक बर्णवाल के सीएस बनते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू, सुखवीर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल: ​राज्य में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...

Topics

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...

इंदौर: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर APK फाइल भेजकर 5 लाख से अधिक की ठगी, दो मामले दर्ज

​इंदौर: ​अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बिजली बिल...

बल्देवगढ़ में अवैध रेत परिवहन रोक रहे नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर का सिर फूटा

​टीकमगढ़: ​बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7 बजे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img