Saturday, July 4, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार रात कुछ अज्ञात युवकों ने जमकर हंगामा मचाया। करीब आठ युवकों ने एक हॉस्टल पर पथराव कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। इस पूरी वारदात के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

​हॉस्टल संचालक दुर्गेश तिवारी और शिवम सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे दूसरे हॉस्टल संचालक पुष्पराज यादव का हाथ है। संचालकों का आरोप है कि रंजिश के चलते व्यवसाय को नुकसान पहुँचाने के लिए यह हमला करवाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन हॉस्टल की संपत्ति को नुकसान पहुँचा है।

​घटना की सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में कुछ आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और बयानों की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसके बाद अन्य आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img