Sunday, July 5, 2026
22.6 C
Bhopal

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित ‘जैन ब्रदर्स होटल’ में शनिवार रात करीब 10:45 बजे 10-15 हथियारबंद बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। तलवार, चाकू और हॉकी से लैस बदमाशों ने होटल में घुसकर चार युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने वाले होटल कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई।

क्या है मामला?

घायल लीलाधर कुशवाहा (24) ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ ड्यूटी से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों से मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पीछा करते हुए होटल तक आ धमके। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उसे होटल से बाहर घसीटकर गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियारों से कई वार किए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाश बेखौफ हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। घटना में गंभीर रूप से घायल लीलाधर को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। बयान दर्ज करने के बाद जल्द ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

​इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

Topics

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img