Wednesday, August 26, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोच फैक्ट्री के जंगल के पास से एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

​थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के अनुसार, पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटर (MP-04YX-3576) की तलाशी ली, जिसमें से 338 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा करीब 60.84 लीटर है, जिसकी बाजार में कीमत 25 हजार रुपये से अधिक है।

​आरोपी की पहचान छोला नाका, रिसालदार कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय अब्दुल खालिद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img