Saturday, October 10, 2026
21.3 C
Bhopal

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोच फैक्ट्री के जंगल के पास से एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

​थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के अनुसार, पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटर (MP-04YX-3576) की तलाशी ली, जिसमें से 338 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा करीब 60.84 लीटर है, जिसकी बाजार में कीमत 25 हजार रुपये से अधिक है।

​आरोपी की पहचान छोला नाका, रिसालदार कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय अब्दुल खालिद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img