Friday, October 9, 2026
23.9 C
Bhopal

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह यहां जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाकर पहाड़ी को समतल किया जा रहा था, जिसकी चपेट में आकर कई पेड़ जड़ से उखड़ गए।

​क्या है मामला?

बाघ एक्सपर्ट राशिद नूर के अनुसार, यह सरकारी जमीन (सर्वे नंबर-3) है, जहां अवैध उत्खनन और पेड़ों की कटाई कर अवैध प्लाटिंग की तैयारी की जा रही है। पर्यावरणविदों का आरोप है कि रसूखदारों ने राजस्व रिकॉर्ड (खसरों) से छेड़छाड़ की है।

​एनजीटी के आदेशों की अनदेखी

नूर ने बताया कि इस क्षेत्र को लेकर पहले भी एनजीटी में शिकायत हो चुकी है, जिसके बाद स्पष्ट आदेश दिए गए थे कि सरकारी भूमि का सीमांकन किया जाए। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर आठ डिग्री से अधिक ढलान वाली जमीन पर निर्माण और प्लाटिंग का खेल जारी है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने पुलिस से शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img