Sunday, July 26, 2026
23.6 C
Bhopal

हत्या मामले में NSUI नेता का भी नाम

बिलासपुर। बिलासपुर में नवीन महादेवा हत्याकांड के मामले में आखिरकार NSUI के प्रदेश सचिव वसीम खान का नाम आ ही गया। पुलिस की जांच और पकड़े गए युवक के मोबाइल से उसके बातचीत के सूबत मिलने पर उसे गैंगवार और हत्या का आरोपी बनाया गया है। इस हत्याकांड में NSUI नेता को बचाने पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे थे और यह घटना राजनीतिक रूप ले रहा था। बीते 25 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब शहर प्रवास पर थे। तभी दोपहर तीन बजे सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा के समता कॉलोनी गार्डन के पास 25-30 लड़कों ने मिलकर नाबालिग नवीन महादेवा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। दोस्त पर हमला होते देख उदय चक्रवर्ती बीच-बचाव करने पहुंचा, तब उस पर भी गंभीर चाकू से हमला कर दिया गया। इस गैंगवार में नवीन की हत्या हो गई और उदय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उदय का मजिस्ट्रिय बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने NSUI नेता वसीम खान पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उदय का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद भी गैंगवार और हत्या के इस मामले में पुलिस ने उसे आरोपी नहीं बनाया। हत्या के इस मामले में अपना नाम सामने आने के बाद वसीम ने अपने आप को निर्दोष बताया था। उसने पुलिस को अपने रैली में शामिल होने का वीडियो दिया था। इसके साथ ही अलग-अलग जगहों के CCTV फुटेज भी दिया था। लेकिन, जैसे ही उसे पता चला कि सज्जाद के मोबाइल से बातचीत के सबूत मिले है। इसके बाद वसीम फरार हो गया है। इधर, पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है।

Hot this week

भोपाल: हनुमानगंज पुलिस की कार्रवाई, 747 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे...

भोपाल (ग्रामीण): नाबालिग बच्चों के मामलों में संवेदनशीलता से करें कार्रवाई – एसपी पंकज कुमार पाण्डेय

​भोपाल: ​भोपाल (ग्रामीण) पुलिस और 'आवाज़' संस्था के संयुक्त तत्वावधान...

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

Topics

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

​भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img