Tuesday, August 11, 2026
28.4 C
Bhopal

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटवा दिया। प्रेमी ने महिला के पति की हत्या कर आंवला बाड़ी में शव को पत्थर से कुचल दिया और बेफिकर होकर रहने लगा। जांच के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

दुर्ग एएसपी ने बताया कि पुलगांव थाना क्षेत्र के नगपुरा चौकी पुलिस को 24 अगस्त को सूचना मिली थी कि आंवला बाडी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव डिस्पोज हो चुका था। जांच के लिए कचांदुर मेडिकल कालेज भेजा गया। मृतक की पहचान के लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से अन्य जिलों में रेडियो मैसेज कराया गया। साइबर प्रहरी के माध्यम से भी फोटो वायरल किया गया। इसी बीच मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर मृतक की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर के रूप में की, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही थी।

अंजनी से कई वर्षों से थे प्रेम संबंध

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के संबंध में मुखबिर लगाकर आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की, जिसमें इस बात की जानकारी लगी कि मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर का प्रेम संबंध हरपाल सिंह उर्फ छोटू राजपूत से है। वह उसके घर आना जाना करता है। पुलिस ने हरपाल सिंह राजपूत उर्फ छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हरपाल ने पुलिस के सामने मृतक धनेश ठाकुर की पत्नी अंजनी ठाकुर से कई वर्षों से प्रेम संबंध होना स्वीकार किया।

मिलने-जुलने में हो रही थी परेशानी

पुलिस के मुताबिक मृतक धनेश ठाकुर शराब पीने का आदी था। मृतक पेशे से ड्राइवर था। पिछले दो माह से काम पर नहीं जा रहा था। शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसा मांगता था। नहीं देने पर गाली गलौज करता था। वह हमेशा घर पर ही रहता था, जिससे अंजनी और हरपाल सिंह मिलने-जुलने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद अंजनी ठाकुर और हरपाल ने मिलकर धनेश ठाकुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

शराब पिलाने के बहाने ले गया दुर्ग से 15 किलोमीटर दूर

पुलिस ने बताया कि योजना बनाने के बाद हरपाल ने 22 अगस्त को अंजनी ठाकुर को पहले एक्टीवा से आंगनबाड़ी छोड़ा। उसके बाद धनेश ठाकुर को शराब पिलाने के बहाने दुर्ग से 15 किलोमीटर दूर नगपुरा आंवला बगीचा ले गया। वहां धनेश ठाकुर को शराब पिलाया। नशे में धुत होने पर हरपाल ने पत्थर से धनेश का सिर कुचल दिया। इसके बाद आरोपी हरपाल ने मृतक की पत्नी को फोन कर बताया कि उसके पति की हत्या कर दिया है। इसके बाद आरोपी वहां से घर लौट आया और बेफिकर रहने लगा, लेकिन पुलिस की जांच में आखिरकार राज खुल ही गया।

Hot this week

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर महिला से 10.08 लाख की ऑनलाइन ठगी, इंस्टाग्राम पर देखा था विज्ञापन

​इंदौर (एरोड्रम)। शहर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...

मोबाइल दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 90 हजार का माल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

​हरदा: सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img