Tuesday, May 12, 2026
41.5 C
Bhopal

निवेश कर ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर 82 लाख रुपए की ठगी

ग्वालियर हाईकोर्ट ने व्यापार में निवेश कर ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर 82 लाख रुपए की ठगी के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट माना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य पर्याप्त हैं।

शिकायतकर्ता सानिध्य शिवहरे ने क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ललित देवल, पंकज देवल, विवेकदान गढ़वी, संपत आषिया और विहारिका गढ़वी ने मिलकर व्यवसाय में निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच दिया। इस झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 82 लाख रुपए का निवेश कर दिया।आरोपियों ने न तो मुनाफा दिया और न ही मूल राशि लौटाई। आरोपी विहारिका गढ़वी ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की। उसका तर्क था कि उसे झूठा फंसाया है और मामला सिविल प्रकृति का है।

शासकीय अधिवक्ता मोहित शिवहरे ने याचिका का विरोध किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत शिकायतकर्ता को ठगा है। विहारिका की भूमिका सक्रिय रूप से सामने आई है।

कोर्ट ने माना कि मुकदमा अभी प्रारंभिक चरण में है। साक्ष्य पर्याप्त हैं। जमानत देने से जांच और मुकदमे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इन कारणों से कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

Hot this week

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

Topics

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img