Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को मंदसौर से धरदबोचा है। पकड़े गए आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

​ड्रग्स केस में थे वांटेड

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में पुलिस ने खालिद हुसैन और नदीम खान को 151 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में शाहिद (पिता युसूफ खान) और महफूज (पिता मुबारिक खान) के नाम सामने आए थे, जो तभी से फरार थे। आरोपी शाहिद मजदूरी और महफूज ड्राइवरी का काम करता है।

​तकनीकी मदद से मिली सफलता

क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना पर मंदसौर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब उनसे ड्रग्स के नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

​इस साल बड़ी कार्रवाई

क्राइम ब्रांच ने 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 46 केस दर्ज कर 99 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। इस दौरान लगभग 2 करोड़ 71 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स, गांजा, ब्राउन शुगर और कोकीन) जब्त किए गए हैं।

Hot this week

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

Topics

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img