Saturday, October 10, 2026
21.4 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह संवेदनहीनता की हद पार हो गई। प्लेटफॉर्म-6 स्थित ऑटो स्टैंड पर एक महीने की नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर दो महिलाएं और एक युवक फरार हो गए।

​क्या है पूरा मामला?

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे दो महिलाएं और एक युवक स्टेशन परिसर में दाखिल हुए। एक महिला की गोद में तौलिये में लिपटी बच्ची थी। तीनों आरोपी सीधे ऑटो पार्किंग पहुंचे और खाली ऑटो देख उसे सीट पर छोड़कर भाग निकले। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब ऑटो चालक वहां पहुंचा, तो बच्ची को अकेला देख दंग रह गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

​सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पुलिस ने स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें तीनों आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं। जीआरपी अब भारत टॉकीज रोड की ओर जाने वाले रास्तों के फुटेज के जरिए उनकी तलाश कर रही है।

​संस्था की देखरेख में मासूम

जीआरपी ने बच्ची का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे चाइल्ड लाइन (बाल संरक्षण संस्था) को सौंप दिया है। फिलहाल बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और संस्था की देखरेख में है। पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img