Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल: पति की बेवफाई से आहत विवाहिता ने की खुदकुशी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र के रेत घाट इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय पूजा गढ़गे की शुक्रवार सुबह हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूजा ने करीब 15 दिन पहले घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) पी लिया था।

​पति से अलग रहती थी पीड़िता

पुलिस के अनुसार, पूजा ने 2013 में प्रेम विवाह किया था। पिछले चार वर्षों से उसका पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में था, जिसके चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पारिवारिक विवाद और पति की बेवफाई के कारण पूजा लंबे समय से गहरे मानसिक तनाव में थी।

​तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

पूजा अपने तीन बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) का पेट पालने के लिए घरों में काम करती थी। 26 जून को पारिवारिक तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया था। तलैया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अब परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img