Saturday, July 11, 2026
28.6 C
Bhopal

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहाँ सरकारी आवास में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी (38) की उनके घर के अंदर ही हत्या कर दी गई। शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस ने मृतका के पति अखिलेश सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मंजर

दोपहर करीब एक बजे जब उर्मिला के दोनों बच्चे (बेटी 9वीं और बेटा 4वीं कक्षा) स्कूल से घर लौटे, तो मुख्य दरवाजा खुला था और अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। घर के भीतर जाते ही उन्होंने मां का शव देखा। बच्चों ने तुरंत नाना को सूचना दी, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया।

पति ने रची थी साजिश

परिजनों के अनुसार, आरोपी अखिलेश ने सुबह ही स्कूल जाकर बच्चों को गुमराह किया था। उसने बच्चों से कहा था कि वे और उनकी मां भोपाल जा रहे हैं, इसलिए वे स्कूल के बाद सीधे मौसी के घर चले जाएं। उसने अपनी बेटी को घर की चाबी और एटीएम कार्ड भी थमा दिया था। लेकिन बच्चे मौसी के घर न जाकर सीधे घर पहुंच गए, जिससे वारदात का खुलासा हो गया।

शक और विवाद बना वजह

स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, अखिलेश कोई काम नहीं करता था और उर्मिला पर शक करता था। आए दिन होने वाले झगड़ों से उर्मिला परेशान थी। पुलिस फिलहाल फरार आरोपी की धरपकड़ में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Hot this week

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

भोपाल: पति की बेवफाई से आहत विवाहिता ने की खुदकुशी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र के रेत घाट इलाके में...

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह...

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी...

Topics

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह...

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी...

भोपाल: कल्याण नगर में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

​भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में...

प्लॉट के नाम पर 18.75 लाख की धोखाधड़ी, यूनाइटेड इंफ्रा के 3 निदेशकों पर केस

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्लॉट बेचने के नाम...

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img