Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह संवेदनहीनता की हद पार हो गई। प्लेटफॉर्म-6 स्थित ऑटो स्टैंड पर एक महीने की नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर दो महिलाएं और एक युवक फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे दो महिलाएं और एक युवक स्टेशन परिसर में दाखिल हुए। एक महिला की गोद में तौलिये में लिपटी बच्ची थी। तीनों आरोपी सीधे ऑटो पार्किंग पहुंचे और खाली ऑटो देख उसे सीट पर छोड़कर भाग निकले। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब ऑटो चालक वहां पहुंचा, तो बच्ची को अकेला देख दंग रह गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पुलिस ने स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें तीनों आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं। जीआरपी अब भारत टॉकीज रोड की ओर जाने वाले रास्तों के फुटेज के जरिए उनकी तलाश कर रही है।

संस्था की देखरेख में मासूम

जीआरपी ने बच्ची का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे चाइल्ड लाइन (बाल संरक्षण संस्था) को सौंप दिया है। फिलहाल बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और संस्था की देखरेख में है। पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

Hot this week

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img