Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहाँ सरकारी आवास में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी (38) की उनके घर के अंदर ही हत्या कर दी गई। शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस ने मृतका के पति अखिलेश सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

​स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मंजर

दोपहर करीब एक बजे जब उर्मिला के दोनों बच्चे (बेटी 9वीं और बेटा 4वीं कक्षा) स्कूल से घर लौटे, तो मुख्य दरवाजा खुला था और अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। घर के भीतर जाते ही उन्होंने मां का शव देखा। बच्चों ने तुरंत नाना को सूचना दी, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया।

​पति ने रची थी साजिश

परिजनों के अनुसार, आरोपी अखिलेश ने सुबह ही स्कूल जाकर बच्चों को गुमराह किया था। उसने बच्चों से कहा था कि वे और उनकी मां भोपाल जा रहे हैं, इसलिए वे स्कूल के बाद सीधे मौसी के घर चले जाएं। उसने अपनी बेटी को घर की चाबी और एटीएम कार्ड भी थमा दिया था। लेकिन बच्चे मौसी के घर न जाकर सीधे घर पहुंच गए, जिससे वारदात का खुलासा हो गया।

​शक और विवाद बना वजह

स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, अखिलेश कोई काम नहीं करता था और उर्मिला पर शक करता था। आए दिन होने वाले झगड़ों से उर्मिला परेशान थी। पुलिस फिलहाल फरार आरोपी की धरपकड़ में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img