Sunday, July 12, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर करीब आठ महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब शादी से मुकरने पर पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

होटल ले जाकर की ज्यादती

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र की रहने वाली 28 वर्षीय महिला अपने पति से अलग होकर भोपाल में रह रही है और सड़क किनारे फूड स्टॉल चलाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई। पीड़िता का आरोप है कि अक्टूबर 2025 में राहुल उसे घुमाने के बहाने नेहरू नगर स्थित एक होटल ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया।

दबाव बनाया तो किया इनकार

आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करता रहा। हाल ही में जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक ने साफ इनकार कर दिया और उससे दूरी बना ली। ठगी और धोखे का शिकार हुई महिला ने शनिवार को पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...

सीनियर सीए से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 21 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और मध्य प्रदेश...

Topics

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img