Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने तलवार से हमला कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

​केस वापस लेने का बना रहा था दबाव

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4 बजे आरोपी अभिषेक अठ्या (22) गांव में नारायण यादव की दुकान पर पहुंचा। उसने पिछले महीने दर्ज कराए गए एक केस को वापस लेने का दबाव बनाया। इस बात पर सचिन यादव (28) के साथ उसकी कहासुनी हो गई।

​तलवार से बरसाए घाव

विवाद इतना बढ़ा कि अभिषेक घर से तलवार लेकर लौटा और सचिन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अभिषेक गौर और छोटू कुशवाहा भी तलवार की चपेट में आकर घायल हो गए। हमले में सचिन के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं।

​आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गांव में हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img