Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में ‘सीरियल लूट’ करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नशों के शौक के लिए बनाया था महिलाओं को निशाना

​इंदौर। शहर के चार थाना क्षेत्रों में सिलसिलेवार लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय और सन्नी टूटेजा के रूप में हुई है।

​क्या है पूरा मामला?

डीसीपी जोन-2 अमन राठौर ने बताया कि आरोपी अजय और सन्नी ने करीब पांच दिन पहले कनाड़िया, लसूडिया, आजाद नगर सहित एक अन्य थाना क्षेत्र में महिलाओं से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से जाल बिछाकर दोनों को धर दबोचा।

​नशे का शौक बना लूट का कारण

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने और नशे की लत को पूरा करने के लिए लगातार वारदातें कर रहे थे। लूट के मोबाइलों को वे बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है।

​पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय का पहले से ही खुडैल थाने में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है, वहीं सन्नी के पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उन्होंने और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img