Sunday, July 12, 2026
30.5 C
Bhopal

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान

पुलिस के अनुसार, मयूर अस्पताल के पास यह हादसा हुआ। रविदास नगर (लसूडिया) निवासी 41 वर्षीय विश्राम (पिता करतार सिंह) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विश्राम को स्थानीय लोगों ने पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिवार में पसरा मातम

मृतक विश्राम मकान निर्माण के ठेकेदारी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और वृद्ध माता-पिता हैं। पिता सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर परिवार का सहारा बने हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर कार व चालक की पहचान करने में जुटी है।

Hot this week

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...

Topics

सीनियर सीए से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 21 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और मध्य प्रदेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img