Sunday, July 12, 2026
30.5 C
Bhopal

भोपाल: गांधीनगर में पुलिस दफ्तर के पीछे चोरों का दुस्साहस, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से आए बदमाशों ने की चोरी

भोपाल। राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाने के ठीक पीछे स्थित बाजार में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ब्रेजा कार सवार बदमाशों ने पहले एक मोबाइल दुकान के ताले तोड़े, लेकिन सफल न होने पर पास की एक कपड़े की दुकान से नकदी और सामान पार कर दिया।

क्या है मामला?

हर्ष इंटरप्राइजेज के संचालक रामनारायण माण्डी ने बताया कि रविवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे, तो शटर के ताले टूटे मिले। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2:26 बजे बदमाश दुकान का शटर उठाने की कोशिश करते दिखे। मोबाइल दुकान में चोरी नाकाम होने के बाद बदमाशों ने ‘ए टू जेड’ कपड़ों की दुकान को अपना निशाना बनाया।

फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल

जांच में सामने आया कि बदमाश जिस ब्रेजा कार से आए थे, उसकी नंबर प्लेट फर्जी थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे नंबर के आधार पर जब पुलिस ने कार मालिक का पता लगाया, तो पता चला कि वह कार दिल्ली में खड़ी थी।

​गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस दफ्तर के इतना करीब चोरी की इस वारदात ने स्थानीय व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी है।

Hot this week

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...

सीनियर सीए से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 21 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और मध्य प्रदेश...

Topics

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img