Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की निर्मम हत्या, सिर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नीडम पुल के पास स्थित एक पुराने ईंट-भट्टे पर रविवार शाम 65 वर्षीय चौकीदार परदेशी बाबा उर्फ बोल्टू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव तख्त पर खून से लथपथ हालत में मिला। उनके सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से कई वार किए गए थे, जिससे उनके दांत भी टूट गए थे।

​35 साल से कर रहे थे रखवाली

मूल रूप से बिलासपुर (छत्तीसगढ़) निवासी परदेशी बाबा पिछले 30-35 वर्षों से इस ईंट-भट्टे पर चौकीदारी कर रहे थे। 2021 में भट्टा बंद होने के बावजूद मालिक ने उन्हें सुरक्षा के लिए वहीं रखा था। रविवार शाम जब पड़ोसी युवक श्याम प्रजापति उनसे मिलने पहुंचा, तो चादर के नीचे शव देख हड़कंप मच गया।

​साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम को पास ही खून से सना एक डंडा मिला है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल दो पहलुओं पर जांच कर रही है—पहला, चोरी के दौरान विरोध करने पर हत्या और दूसरा, किसी परिचित के साथ विवाद। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img