Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले भाजपा नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी राजा भैया गुर्जर के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। नेताजी के अनुसार, चोरों ने उनके घर से 2 किलो से अधिक सोना, 4 किलो चांदी और नकदी पार कर दी है, जिसकी कुल कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये है। हालांकि, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और चोरी गए सामान का आकलन कर रही है।

​पूजा के लिए घर से बाहर था परिवार

राजा भैया गुर्जर ने बताया कि वे सोमवार रात भोपाल से ग्वालियर लौटे थे और उसी समय परिवार के साथ भिंड के गोहद स्थित अपने गांव कालिका माता की पूजा के लिए निकल गए थे। मंगलवार को जब वे वापस लौटे, तो घर के ताले टूटे मिले। बेडरूम में बिखरा सामान और खाली अलमारी देख उनकी पत्नी सदमे में आ गईं और बेहोश हो गईं।

​सीसीटीवी को दिया चकमा

चोरों ने इस वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया। घर की पहली मंजिल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन चोरों ने सीधे ऊपरी मंजिल के उन कमरों को निशाना बनाया जहाँ कोई कैमरा नहीं था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में भी कोई संदिग्ध नजर नहीं आया, जिससे आशंका है कि वे पीछे के रास्ते या छत से आए थे।

​पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। महाराजपुरा टीआई यशवंत गोयल का कहना है कि पुलिस की टीमें आसपास के रास्तों के सीसीटीवी खंगाल रही हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img