Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग से तंग आकर 21 वर्षीय विवाहिता मंतशा खान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंतशा के पिता की शिकायत पर पति मोईन खान समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

​फर्नीचर दुकान के लिए बना रहे थे दबाव

पुलिस जांच के अनुसार, मंतशा की शादी धार में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले फर्नीचर की दुकान खोलने के लिए मंतशा पर मायके से दहेज लाने का लगातार दबाव बना रहे थे। विवाद से बचने के लिए मंतशा के पिता ने कई बार ऑनलाइन पैसे भी भेजे, लेकिन आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहे।

​अस्पताल में भी हुई मारपीट

पीड़िता के परिवार ने बताया कि ससुर के बीमार होने पर जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब भी आरोपियों ने पैसों की मांग को लेकर मंतशा के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद मंतशा ने बाणगंगा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद मायके वालों द्वारा 50 हजार रुपये देने के बाद भी प्रताड़ना का दौर जारी रहा, जिससे परेशान होकर मंतशा ने 15 जून को अपनी जान दे दी।

​इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

पुलिस ने पति मोईन खान के साथ ही फरदीन गनी, रईस खान, सूफिया उर्फ सोनू, रूबीना शेख, जेबा काजी, सलीम, परवीन और तोसिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img