Tuesday, July 14, 2026
29.8 C
Bhopal

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग से तंग आकर 21 वर्षीय विवाहिता मंतशा खान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंतशा के पिता की शिकायत पर पति मोईन खान समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

फर्नीचर दुकान के लिए बना रहे थे दबाव

पुलिस जांच के अनुसार, मंतशा की शादी धार में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले फर्नीचर की दुकान खोलने के लिए मंतशा पर मायके से दहेज लाने का लगातार दबाव बना रहे थे। विवाद से बचने के लिए मंतशा के पिता ने कई बार ऑनलाइन पैसे भी भेजे, लेकिन आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहे।

अस्पताल में भी हुई मारपीट

पीड़िता के परिवार ने बताया कि ससुर के बीमार होने पर जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब भी आरोपियों ने पैसों की मांग को लेकर मंतशा के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद मंतशा ने बाणगंगा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद मायके वालों द्वारा 50 हजार रुपये देने के बाद भी प्रताड़ना का दौर जारी रहा, जिससे परेशान होकर मंतशा ने 15 जून को अपनी जान दे दी।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

पुलिस ने पति मोईन खान के साथ ही फरदीन गनी, रईस खान, सूफिया उर्फ सोनू, रूबीना शेख, जेबा काजी, सलीम, परवीन और तोसिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img